कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार, दो अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने का ऐलान किया है.
सात चरणों में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग में अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं.
ऐसे में कांग्रेस पार्टी पहले चरण के मतदान से पहले ही अपने वादों के साथ जनता के बीच उतरने की कोशिश कर रह है.
बिहार पहुंचेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम चुनाव का एलान होने के बाद पहली बार बिहार का दौरा करने वाले हैं. वे मंगलवार को जमुई और गया में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
जमुई बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की सीट है.
प्रधानमंत्री मोदी पिछले महीने भी बिहार गए थे जब तीन मार्च को उन्होंने पटना में एनडीए की एक रैली को संबोधित किया था.
आज ही से प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपना चुनावी अभियान शुरु कर रहे हैं.
नमोटीवी के ख़िलाफ़ कांग्रेस पहुंचा चुनाव आयोग
नमोटीवी के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने चुनान आयोग का दरवाज़ा खटखटाया है और कहा है कि चुनाव के वक्त भाजपा इसके ज़रिए प्रोपोगैंडा फैलाने की कोशिश कर रही है.
चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री के पर्सनल टीवी चैनल 'कॉटेंट टीवी' को हाल में कुछ डीटीएच प्लेफॉर्म्स पर लांच किया गया है, जिसमें बीजेपी से जुड़े विज्ञापन और बीजेपी की चुनावी रेलियां दिखाई जा रही हैं. इसके ख़िलाफ़ तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए.
साथ ही चुनाव आयोग को लिखे एक और पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि "सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन का भी ग़लत इस्तेमाल चुनाव प्रधानमंत्री की उपलब्धियां गिनवाने के लिए किया जा रहा है. ये ऑल इंडिया रेडिया और दूरदर्शन के लिए जारी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है."
इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी 24 घंटे वाले चैनल- नमोटीवी के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा चुकी है.
कांग्रेस-आप गठबंधन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गंठबंधन को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम राहुल गांधी के बात कर चुके हैं अब किसी और से बात करने की कोई ज़रूरत नहीं है.
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन की अटकलों पर लगम लगाते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस को जीतना है.
ब्रितानी सांसद एक बार फिर ब्रेक्ज़िट के मुद्दे पर किसी वैकल्पिक रणनीति तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं.
सांसदों ने सोमवार को यूरोपीय संघ से अलग होने के चार प्रस्तावित विकल्पों पर मतदान किया जिनमें से कोई भी पारित नहीं हो सका. इनमें कस्टम्स यूनियन के लिए यूरोपीय संघ से वार्ता करना करने का प्रस्ताव सिर्फ़ तीन मतों से गिर गया.
ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे आज आगे की रणनीति बनाने के लिए लंबी कैबिनेट बैठक करने जा रही हैं. वो ब्रेक्ज़िट को लेकर अपने समझौते को चौथी बार संसद में पेश कर सकती हैं.
No comments:
Post a Comment