Tuesday, December 18, 2018

अठावले ने कहा, धीरे-धीरे मिलेंगे 15 लाख रुपए: प्रेस रिव्यू

प्रधानमंत्री के 2014 के चुनाव वादों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री और एनडीए में सहयोगी रामदास अठावले ने कहा है कि लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए आएंगे.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए एक बार में नहीं आ जाएंगे, वो धीरे-धीरे लोगों को मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार के पास ज़्यादा पैसा नहीं है और आरबीआई से पैसा मांगा गया था, लेकिन वो पैसा दे नहीं रही है.

अठावले के मुताबिक वादा पूरा करने में कुछ तकनीकी मुश्किलें आ रही हैं, "लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बहुत ही सक्रिय प्रधानमंत्री हैं और उनके कार्यकाल में लोगों की कई समस्याएं दूर हुई हैं."

आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) से मदद की गुहार लगा रहा है.

लेकिन बेलआउट पैकेज के लिए अमरीका पाकिस्तान के सामने कुछ शर्ते रख सकता है. ये जानकारी अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर दी है.

हिंदुस्तान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक अमरीका कह सकता है कि पाकिस्तान को आईएमएफ़ से पैकेज तभी मिलेगी जब वो:

टाइम्स ऑफ इंडियाअखबार के मुताबिक उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 99% वस्तुओं को जीएसटी के 18% या उससे कम के स्लैब में लाने के लिए काम कर रही है.

उनका कहना है कि जीएसटी का 28% का स्लैब सिर्फ एक फीसदी लग्ज़री उत्पादों के लिए होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा, "जीएसटी से पहले देश में केवल 65 लाख उद्यम ही पंजीकृत थे, जिसमें 55 लाख की बढ़ोतरी हुई है."

राहुल गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीवारी से वो सहमत नहीं हैं.

अमर उजाला के मुताबिक अखिलेश ने मंगलवार को कहा, अगर कोई ऐसा विचार दे रहा है तो ज़रूरी नहीं है कि गठबंधन की भी यही राय हो.

डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन ने दो दिन पहले राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया था.

अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन की बात चल रही है, लेकिन अबतक इसने कोई मूर्त रूप नहीं लिया है. इसलिए इस तरह के प्रस्ताव ज़्यादा मायने नहीं रखते.

हर किसान का कर्ज़ माफ कराकर रहेंगे'

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज़ माफ करने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है.

द हिंदू की ख़बर के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और विपक्ष के दूसरे दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालकर पूरे देश के किसानों का कर्ज़ माफ करवाएंगे.

No comments:

Post a Comment